15 ब्यूटी टिप्स टीन ऐजर्स के लिए

0
2124
15 ब्यूटी टिप्स
15 ब्यूटी टिप्स

15 ब्यूटी टिप्स टीन ऐजर्स के लिए बहुत ही जरूरी है |ब्यूटी टिप्स Ki Jankari टीन ऐज एक ऐसा दौर है जिसमें हम अपना बचपन छोड़ जवानी की तरफ अग्रसर होते हैं, ऐसे में हमारे शरीर में कई बदलाव होते हैं व हार्मोनल चेंजस होते हैं। टीन ऐज ही एक ऐसा दौर है जिसमें हमारी त्वचा को कई प्रकार की समस्याएं झेलनी पड़ जाती हैं। Other Topic Related To Body.  
13 से 19 साल तक के लडकिया टीन ऐज ग्रुप में शामिल होती हैंYe 15 ब्यूटी टिप्स |

•हमारी त्वचा 4 प्रकार की होती है।

1. Dry skin ( रूखी त्वचा) जिनकी त्वचा रूखी सूखी होती है।

2. Oily skin ( तैलीय त्वचा) जिनकी त्वचा में अत्यधिक तैल व सीबम उत्पन्न होता है।

3. Normal skin ( नार्मल त्वचा) नार्मल त्वचा में न ज्यादा तैल आता है न रूखी होती है।

4. Combination skin ( मिश्रित त्वचा) नाक, थोड़ी, व माथे पर अधिक तैल आता हो।

कुछ महत्वपूर्ण बातें व जरुरी टिप्स जिनको फालो करना चाहिए।

1.चेहरा धोएं (15 ब्यूटी टिप्स)

पूरे दिन में लगभग 3 बार अपना चेहरा धोएं। ऐसा करने से चेहरे का अतिरिक्त तेल निकल जायेगा। अपने स्किन टाइप के हिसाब से फेस वाश लें। ऑयली स्किन वालों को salisaliyc acid युक्त फेस वाश लेना चाहिए। salisaliyc एसिड चेहरे में अतिरिक्त तेल बनाने वाली ग्रंथियों को रोकता है।

2. मॉइस्चराइज

आपकी त्वचा किसी भी प्रकार की क्यों न हो, फेस वॉश करने के बाद एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाना अति आवश्यक है। ड्राई स्किन वाले क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर ले सकते हैं, ऑयली स्किन वालों को सिलिकॉन बेस्ड या जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर लेना चाहिए। मॉइस्चराइजर स्किन केअर रेजीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट है।

3. चेहरे पर पाउडर लगाना?

अत्याधिक तेल को रोकने के लिए हम चेहरे पर पाउडर लगाते हैं। पर क्या चेहरे पर पाउडर लगाना सही है? फाउंडेशन लगाने के बाद मैट फिनिश देने के लिए हम कॉम्पैक्ट पाउडर या लूज़ पाउडर प्रयोग करते हैं। पर अत्यधिक तेल निकलने पर व पसीने वाली त्वचा पर बार बार पाउडर लगाना हमारी त्वचा पर layer चढ़ाने जैसा है इससे हमारा चेहरा cakey लगने लगता है।

ऐसे में हमे पाउडर की जगह फेस वाइप्स या ब्लॉटिंग पेपर का प्रयोग करना चाहिए। ब्लॉटिंग पेपर चेहरे से अतिरिक्त तेल सोक लेता है ।

4. पानी पीजिये

हमारे शरीर को hydration की बहुत आवश्यकता होती है। सुबह खाली पेट पानी पीना शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है व as a detoxifier की तरह कार्य करता है। पूरे दिन में कमसे कम 6_8 गिलास पानी पीना चाहिए, जिससे हमारी बॉडी को प्रॉपर हाइड्रेशन मिलता रहे।

5. अपनी डाइट पर नज़र डालिये

ऊपर से आप कुछ भी लगा ले। परंतु जब तक आपकी डाइट अच्छी नही होगी, जबतक आप हेल्थी फ़ूड नही लेंगी तबतक फायदा नही होना है। जंक फूड जैसे पिज़्ज़ा बर्गर बहुत मिर्च मसाले वाला खाना ये सब आपकी त्वचा पर पिम्पल्स एक्ने की समस्या को और बढ़ा देते है। आपको चाहिए कि आप अपने डाइट में हरी सब्जियां , पनीर , नट्स , बीन्स ये सभी चीज़े ज़रूर शामिल करें। याद रखिये गर्मियों में नट्स आपको कम खाने है। क्योंकि बादाम काजू अखरोट ये सभी गरम प्रवर्त्ति के होते हैं। विटामिन सी , विटामिन ए , विटामिन बी काम्प्लेक्स से युक्त भोजन अपनी डाइट में शामिल करें।

जितना अच्छा आप खाएंगी उतना अच्छा आपके चेहरे पैड reflect होगा।

6. एक्सफोलिएशन

चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करना बहुत ज़रूरी है।

ड्राई स्किन वालो को एक अच्छा क्रीम बेस्ड एक्सफोलिएटर या स्क्रब लेना चाहिए व ये हफ्ते में 2 बार अपने चेहरे को एकफोलिट कर सकते हैं।

ऑयली स्किन वाले एक जेल बेस्ड या नीम तुलसी या लेमन बेस्ड एक्सफोलिएटर ले सकते है व हफ्ते में दो बार प्रयोग कर सकते है। याद रहे जिनके चेहरे पर एक्ने पिम्पल्स की समस्या हो उनको ज़्यादा कसके चेहरे पर स्क्रब नही करना है। हल्के हाथों से चेहरे को स्क्रब करें।

कॉम्बिनेशन स्कीन वाली लड़कियां जिनके टी जोन एरिया पर काफी आयल आता हो वो भी हफ्ते में 2 बार स्क्रब कर सकती हैं। एक्सफोलिएशन से डेड स्किन निकलती है व चेहरा सॉफ्ट बनता है।

7. फेस मास्क लगाएं (15 ब्यूटी टिप्स)

चेहरे को आराम देने के लिए हम फेस मास्क लगाते हैं। हर स्किन वाली लड़कियों के लिए अलग तरीके के फेस मास्क बनाये जाते हैं।

जिन लड़कियो की त्वचा ड्राई है वे बेसन में दूध की मलाई व एक चुटकी हल्दी मिलाके फेस मास्क बना सकती हैं। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाएं व गुनगुने पानी से धो दे। इससे ड्राई स्किन सॉफ्ट बनती है।

जिन लड़कियो की त्वचा ऑयली है व जिनको पिम्पल्स एक्ने की समस्या होती है, वे मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल व अलोएवेरा जेल मिला के फेस पैक लगा सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से एक्सेस आयल को रोकती है , अलोएवेरा जेल चेहरे को नमी पहुँचाता है व मुहांसो को कम करता है।

8. होठो का रखें ध्यान

होठो का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है। होठो पर डेड स्किन जमा हो जाती है व होठ खुरदरे और फ़टे हुए दिखते हैं। ऐसे में हमे होठो का भी उतना ही ध्यान रखना चाहये जितना हम चेहरे के बाकी जगहों का रखते हैं।

होठो से डेड स्किन को निकालने के लिए हम lip scrub से होठो को स्क्रब कर सकते है। बाजार में तमाम लिप् स्क्रब मौजूद हैं। नेचुरल लिप् स्क्रब बनाने के लिऐ आपको ओलिव आयल में शुगर मिलनी होगी। इससे आप होठो को स्क्रब करके होठो से डेड स्किन निकाल सकते हैं।

लिप् स्क्रब करने के बाद एक अच्छे लिप् बाम से होठो को moisturize करें। होठो को moisturize करना अति आवश्यक है। इससे आपके होंठ फ़टे हुए नही दिखेंगे।

9. एक प्रोपेर नाईट रेजीम फॉलो करें (15 ब्यूटी टिप्स)

रात के समय हमारी त्वचा रेस्ट मोड पर होती है, जिससे हमें हमारी त्वचा को बेहतर बनाने का और भी मौका मिलता है। रात के समय हमारी त्वचा हर चीज़ को और भी अच्छे से absorb करती है। अतः हमें रात के समय एक प्रॉपर नाईट केअर रेजीम फॉलो करना चाहिए। क्लींजिंग में एक अच्छे cleanser से चेहरे को साफ करना चाहिए।क्लींजिंग के बाद एक अच्छे toner से चेहरे को टोन कीजिये जिससे ओपन पोर्स की समस्या को खत्म किया जा सकता है। इसके बाद एक अच्छे मॉइस्चराइजर से चेहरे को मॉइस्चराइज करें।

ऐसा करने से आपकी त्वचा भर में और भी इम्प्रूव होकर ग्लोइंग बनती जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here